BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IND vs PAK Match Update: कोलंबो में भारत ने मचाया तांडव, पाकिस्तान को 61 रनों से चटाई धूल, सुपर 8 में टीम इंडिया ने पक्की की जगह

IND vs PAK Match Update: ICC टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। ये मुकाबला कोलंबो में खेला गया।

T20 World Cup 2026/Image Source: ICC

T20 World Cup 2026/Image Source: ICC

karan nepali
Published: 15 Feb 2026 | 10:15 pmModified: 15 Feb 2026 | 10:41 pm
HIGHLIGHTS
  1. ICC टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया।
  2. भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बंपर जीत दर्ज की है।
  3. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था।

IND vs PAK Match Update: नई दिल्ली: ICC टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को रनों से हरा दिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य (IND vs PAK Match Update) रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम किस हुरुआत बेहद ही ख़राब रही। पाकिस्तान की टीम ने शुरूआती दो ओवरों में तीन विकेट खो दिए थे।

141 रनों पर ऑलआउट हुई पाकिस्तान

IND vs PAK Match Update:  पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में भी क्वालीफाई कर गई है।पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी उतरी, लेकिन हार्दिक ने फरहान को चलता किया और खाता भी नहीं खोलने दिया। हार्दिक का पहला ओवर मेडन रहा। इसके बाद बुमराह ने मोर्चा संभाला। बुमराह दूसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटका दिया। सैम के बल्ले से केवल 6 रन आए। (IND vs PAK Match Update) इसी ओवर में बुमराह ने कप्तान सलमान का भी विकेट झटक लिया। यानी दो ओवर में पाक का स्कोर 13-3 था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया. बाबर के बल्ले से केवल 5 रन आए. 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 38-4 था।

भारत की जीत का आंकड़ा हुआ 8-1

IND vs PAK Match Update:  इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपी। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71-4 था, लेकिन उस्मान और शादाब के बीच 39 रनों की साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। अक्षर ने 11वें ओवर में उस्मान का विकेट झटका। उस्मान के बल्ले से 34 गेंद में 44 रन आए। इसके बाद कुलदीप ने 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट चटकाया। नवाज के बल्ले से केवल 4 रन आए। 13वां ओवर लेकर तिलक वर्मा आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर शादाब का विकेट झटक लिया। शादाब ने 14 रन बनाए। इसके बाद 16वें ओवर में (IND vs PAK Match Update) वरुण ने पाक को 8वां झटका दिया. फहीम 10 रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार का भी विकेट चटका दिया। इसके बाद हार्दिक ने आखिरी विकेट झटका। पाकिस्तान की टीम 114 पर ढेर हो गई। अब वर्ल्ड कप में भारत की जीत का आंकड़ा 8-1 का हो गया है।

ईशान ने खेली शानदार पारी

IND vs PAK Match Update:  इशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े जिससे भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली। इशान के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने शाहीन की शुरुआती दो गेंद पर छक्का और चौका मारा और फिर सलमान की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। (IND vs PAK Match Update) तिलक ने भी शाहीन पर चौका जड़ने के बाद लेग स्पिनर अबरार अहमद का स्वागत छक्के के साथ किया। तिलक और इशान ने सईम पर चौकों के साथ पावर प्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 52 रन तक पहुंचाया। इशान ने अबरार पर लगातार तीन चौकों के साथ 27 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया जो टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने अगले ओवर में लेग स्पिनर शादाब खान की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके से 17 रन बटोरे। इशान हालांकि इसके बाद सईम की गेंद को पीछे हटकर खेलने की कोशिश में चूककर बोल्ड हो गए। तिलक ने मोहम्मद नवाज पर छक्के के साथ 12वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया।

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: India beat Pakistan ICC T20 World Cup

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am