भारत ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक की दौड़ से बाहर
भारत ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक की दौड़ से बाहर
काहिरा, तीन मार्च ( भाषा ) भारत की राजेश्वरी कुमारी और लक्ष्य शेरोन आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन टूर्नामेंट के ट्रैप मिश्रित टीम वर्ग के तीसरे और आखिरी क्वालीफाइंग दौर में पहुंचे लेकिन छठे स्थान पर रहकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए ।
रूस और मेजबान मिस्र स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंचे जबकि कांस्य पदक का मुकाबला स्लोवाकिया और स्पेन के बीच होगा ।
भारतीय टीम ने 150 में से 135 अंक बनाये ।
मनीषा कीर और कीनान चेनाइ 133 अंक लेकर नौवे स्थान पर रहे ।
भारत ने अब तक सिर्फ पुरूष टीम स्कीट वर्गमें पदक जीता है ।
भाषा
मोना
मोना

Facebook


