भारत की अंडर-17 महिला टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला
भारत की अंडर-17 महिला टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने रविवार को ताशकंद में खेले गए अपने दूसरे मैत्री मुकाबले में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ (0-0) खेला।
दोनों टीमें बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैत्री मुकाबले में भी 0-0 से बराबरी पर रही थीं। अब टीम एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2027 क्वालीफायर की तैयारियों को जारी रखने के लिए गोवा लौटेंगी।
भारत 26 और 29 सितंबर को फिलीपींस के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगा।
एशियाई कप के क्वालीफायर मुकाबले पांच से 11 अक्टूबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किए जाएंगे।
भाषा
नमिता
नमिता

Facebook


