PM Modi Oliy Darajali Dustlik Award: प्रधानमंत्री मोदी के नाम जुड़ा एक और सम्मान, उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ सम्मान से नवाजा गया
PM Modi Oliy Darajali Dustlik Award/Image Credit: Narendra Modi X Handle
- पीएम नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
- पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से नवाजा गया।
- पीएम मोदी ने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच “स्थायी” संबंधों को समर्पित किया।
PM Modi Oliy Darajali Dustlik Award: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से नवाजा गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच “स्थायी” संबंधों को समर्पित किया। पीएम मोदी व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और संपर्क समेत कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री को यह सम्मान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रदान किया।
मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ सम्मान प्राप्त कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच स्थायी संबंधों को समर्पित करता हूं।’’ पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।’’ (PM Modi Oliy Darajali Dustlik Award) उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस सम्मान के नाम में प्रयुक्त शब्द ‘दोस्तलिक’ से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा, जहां ‘दोस्तलिक’ शब्द दिन में सौ बार न बोला जाता हो। आज आपने वास्तव में इस शब्द के सार को सामने ला दिया है। ‘दोस्तलिक’ का अर्थ मित्रता है। यह शब्द अपने आप में भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों के केंद्र में मौजूद भावना को खूबसूरती से व्यक्त करता है।’’
May the India-Uzbekistan friendship flourish!
May our bilateral partnership progress across sectors and may our people be prosperous.@president_uz https://t.co/UTGB8xJ2zm pic.twitter.com/grVQiJcS4w
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026
#WATCH | Tashkent, Uzbekistan: President Shavkat Mirziyoyev confers the Order of “Oliy Darajali Dustlik,” Uzbekistan’s supreme state award, on Prime Minister Narendra Modi
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/WbHZtBB6ZU
— ANI (@ANI) August 30, 2026
एससीओ 26वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम
PM Modi Oliy Darajali Dustlik Award: पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त करना उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी भारतीयों की ओर से, मैं उज्बेकिस्तान की जनता, सरकार और अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस सर्वोच्च सम्मान को बहुत विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे हमारे दोनों देशों के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा हमारी साझा विरासत को समर्पित करता हूं।’’ इससे पहले, मोदी ने मिर्जियोयेव के साथ वार्ता की, जिसके बाद भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। प्रधानमंत्री 31 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ताशकंद से किर्गिस्तान की यात्रा करेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CM Mohan Yadav On Chitrakoot Flood : चित्रकूट में बाढ़ का कहर! CM मोहन यादव ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, प्रभावित परिवारों से बोले- नुकसान की होगी भरपाई
- Govt Employees Salary News: इन कर्मचारियों की सैलरी में कटौती करेगी सरकार! कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मान रहे थे बात, अब एक्शन की तैयारी
- Paras Maharaj News: राजनीति में एक और संत की एंट्री! ज्योतिष छोड़कर अब बनाएंगे पार्टी, कहा- सत्य-न्याय और व्यवस्था परिवर्तन के लिए है जरूरी

Facebook


