NEET PG 2026 Exam Cancelled : बवाल के बाद NEET PG की परीक्षा रद्द! क्वेश्चन पेपर ओपन होते ही बंद हो रहा था सिस्टम, जानिए क्या है नई एग्जाम डेट

जयपुर के सीतापुरा स्थित iON Digital Zone परीक्षा केंद्र पर NEET PG 2026 परीक्षा के दौरान बिजली और कंप्यूटर सिस्टम में बार-बार खराबी के कारण भारी अव्यवस्था हुई। करीब 2 घंटे में कई बार सिस्टम क्रैश होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए अब 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NEET PG 2026 Exam Cancelled : बवाल के बाद NEET PG की परीक्षा रद्द! क्वेश्चन पेपर ओपन होते ही बंद हो रहा था सिस्टम, जानिए क्या है नई एग्जाम डेट

NEET PG 2026 Exam Cancelled : Image Source : FILE

Modified Date: August 30, 2026 / 06:54 pm IST
Published Date: August 30, 2026 6:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जयपुर के सीतापुरा सेंटर पर NEET PG 2026 परीक्षा हुई रद्द
  • परीक्षा के दौरान करीब 2 घंटे में 10 बार सिस्टम बंद होने का आरोप
  • प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा आयोजित होगी परीक्षा

जयपुर : NEET PG 2026 Exam Cancelled :  राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सीतापुरा के आईओएन डिजिटल जोन (iDZ) परीक्षा केंद्र पर NEET PG 2026 परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। ऐन परीक्षा के वक्त बार-बार बिजली गुल होने और कंप्यूटर बंद होने के कारण हड़कंप मच गया, जिसके बाद इस सेंटर की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जमिनेशन (NBE) अब इस केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा।

2 घंटे के भीतर करीब 10 बार सिस्टम बंद

परीक्षा देने पहुंचे डॉक्टरों और अभ्यर्थियों का आरोप है कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा 1 घंटे की देरी से 10 बजे शुरू हो पाई। Neet Paper Leak इसके बाद 2 घंटे के भीतर करीब 10 बार सिस्टम बंद हुए। कई छात्रों के सिस्टम पर दोबारा स्क्रीन शुरू होने पर 3 से 4 सवाल तो किसी के स्क्रीन पर 5 से 6 सवाल दिखने के बाद कंप्यूटर फिर से क्रैश हो गए।

NEET PG 2026, NEET PG 2026 Postponed, नीट पीजी परीक्षा स्थगित, नीट पीजी परीक्षा नई तिथि

परीक्षा रद्द कर 5 सितंबर की नई तारीख

अभ्यर्थियों ने परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता और पेपर लीक होने की आशंका पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले NTA द्वारा आयोजित AIAPGET 2026 परीक्षा के दौरान भी जयपुर में लाइट जाने के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी, जो अब 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी। हंगामे और विरोध के बाद प्रभावित सीतापुरा सेंटर की NEET PG परीक्षा रद्द कर 5 सितंबर की नई तारीख तय कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:- 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.