IND vs PAK Match Update: आख़िरकार झुक गया पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड!.. भारत के खिलाफ उतरेगा मैदान में!.. क्या रहा ICC के सख्ती का नतीजा?

India vs Pakistan Cricket Match Update: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था, जब सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था।

IND vs PAK Match Update: आख़िरकार झुक गया पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड!.. भारत के खिलाफ उतरेगा मैदान में!.. क्या रहा ICC के सख्ती का नतीजा?

India vs Pakistan Cricket Match Update || Image- ESPN Cricket

Modified Date: February 8, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: February 8, 2026 8:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने को राजी
  • आईसीसी की सख्ती से पाकिस्तान का रुख बदला
  • 15 फरवरी को कोलंबो में मैच तय होने की संभावना

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आखिरकार भारत के खिलाफ मैदान में उतरने को तैयार होता नजर आ रहा है। टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के बहिष्कार के फैसले पर अब पाकिस्तान नरम पड़ता दिख रहा है। (India vs Pakistan Cricket Match Update) सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सख्ती बड़ी वजह मानी जा रही है और पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने को लगभग राजी हो चुका है, बस औपचारिक ऐलान बाकी है।

ICC उपाध्यक्ष पहुंचे लाहौर

दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा इस गतिरोध को सुलझाने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों से मिलने लाहौर पहुंचे हैं। आईसीसी में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करने वाले ख्वाजा बोर्ड के प्रभावशाली सदस्य हैं और एसोसिएट सदस्य निदेशक के रूप में उनके पास मतदान का अधिकार भी है। पीसीबी के करीबी सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने उन्हें इस विवादास्पद मुद्दे पर मध्यस्थ के तौर पर नामित किया है।

सूत्रों का कहना है कि ख्वाजा पिछले कुछ समय से पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के संपर्क में हैं और लाहौर पहुंचने के बाद उन्होंने पीसीबी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से बातचीत की। अमीनुल पहले से ही लाहौर में मौजूद हैं और वह पहले ही नकवी से मुलाकात कर चुके हैं। उम्मीद है कि वे उन चर्चाओं का हिस्सा होंगे जिनका उद्देश्य पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए राजी करना है।

सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक भी

पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, ख्वाजा और अमीनुल नकवी से बातचीत के बाद आईसीसी संचालन बोर्ड के कुछ सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक भी करेंगे। (India vs Pakistan Cricket Match Update) आईसीसी की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि पीसीबी अपनी सरकार से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति हासिल करे। इस बीच नकवी ने सरकार के बहिष्कार निर्देशों पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा टिप्पणी नहीं की है।

हालांकि, एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार स्थिति तब बदली जब श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पीसीबी को एक ईमेल भेजकर बहिष्कार खत्म करने का आग्रह किया। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता भी कोलंबो में एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा से मिलने पहुंचे, जिन्होंने नकवी को भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए ईमेल भेजा था। आईसीसी पहले ही पीसीबी से यह स्पष्ट करने को कह चुका है कि ‘फोर्स मेज्योर’ नियम का इस्तेमाल कर मैच न खेलने को कैसे उचित ठहराया जा सकता है।

बांग्लादेश के समर्थन का हवाला

अब उम्मीद की एक किरण दिखाई दे रही है क्योंकि पीसीबी ने आईसीसी से बातचीत के लिए संपर्क किया है। आईसीसी के एक निदेशक के अनुसार, यह बड़ा मुकाबला आखिरकार हो सकता है। आईसीसी और अन्य हितधारक इस मुद्दे पर समाधान खोजने में लगे हैं, (India vs Pakistan Cricket Match Update) क्योंकि एकतरफा फैसले से भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था, जब सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown