INDIA vs USA Match Highlights: विश्वकप में टीम इंडिया का विजयी आगाज.. USA को दी 29 रनों से पटखनी, खूब गरजा कप्तान सूर्या का बल्ला

INDIA vs USA Match Highlights Today: एक वक्त पर लग रहा था कि, टीम इंडिया 120 रनों के भीतर सिमट जाएगी, लेकिन कप्तान की तूफानी पारी ने यूएसए के सामने 162 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

INDIA vs USA Match Highlights: विश्वकप में टीम इंडिया का विजयी आगाज.. USA को दी 29 रनों से पटखनी, खूब गरजा कप्तान सूर्या का बल्ला

INDIA vs USA Match Highlights Today || Image- ESPN Cricket

Modified Date: February 7, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: February 7, 2026 10:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत ने यूएसए को रनों से हराया
  • सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी
  • वानखेड़े में भारत की विजयी शुरुआत

मुंबई: टी-20 क्रिकेट विश्वकप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस पदार्पण मुकाबले में टीम इंडिया ने अपेक्षाकृत कमजोर यूएसए की टीम को 29 रनों से मात दे दी है। (INDIA vs USA Match Highlights) भारत ने यूएसए के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन विपक्षी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 29 रनों से अपने नाम कर लिया।

सूर्यकुमार ने संभाली भारत की पारी (t-20 Cricket World Cup News)

भारत के लिए यह मुकाबला अपेक्षाकृत संघर्षपूर्ण रहा। यूएसए ने पहली पारी में भारत के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। एक वक्त पर लग रहा था कि, टीम इंडिया 120 रनों के भीतर सिमट जाएगी, लेकिन कप्तान की तूफानी पारी ने यूएसए के सामने 162 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

भारत की बल्लेबाजी

बल्लेबाज़ रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
ईशान किशन (विकेटकीपर) 20 16 1 2 125.00
अभिषेक शर्मा 0 1 0 0 0.00
तिलक वर्मा 25 16 3 1 156.25
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 84* 49 10 4 171.43
शिवम दुबे 0 1 0 0 0.00
रिंकू सिंह 6 14 0 0 42.86
हार्दिक पांड्या 5 6 1 0 83.33
अक्षर पटेल 14 11 2 0 127.27
अर्शदीप सिंह 4 6 1 0 66.67
वरुण चक्रवर्ती 0 0 0 0 0.00

यूएसए की गेंदबाजी

गेंदबाज़ ओवर मेडन रन विकेट नो-बॉल वाइड इकॉनमी
सौरभ नेत्रवल्कर 4 0 65 0 0 0 16.20
अली खान 2 0 13 1 0 0 6.50
शैडली वैन स्काल्कविक 4 0 25 4 0 1 6.20
मोहम्मद मोहसिन 4 0 16 1 0 0 4.00
शुभम रंजाने 2 0 16 0 0 1 8.00
हरमीत सिंह 4 0 26 2 0 1 6.50

यूएसए की बल्लेबाजी

बल्लेबाज़ रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
एंड्रीज़ गाउस (विकेटकीपर) 6 9 0 1 66.67
साईतेजा मुक्कमाला 2 7 0 0 28.57
मोनांक पटेल (कप्तान) 0 2 0 0 0.00
मिलिंद कुमार 34 34 3 1 100.00
संजय कृष्णमूर्ति 37 31 1 2 119.35
शुभम रंजाने 37 22 2 3 168.18
हरमीत सिंह 0 1 0 0 0.00
मोहम्मद मोहसिन 8 9 1 0 88.89
शैडली वैन स्काल्कविक 2* 5 0 0 40.00

भारत की गेंदबाजी

गेंदबाज़ ओवर मेडन रन विकेट नो-बॉल वाइड इकॉनमी
अर्शदीप सिंह 4 0 18 2 0 1 4.50
मोहम्मद सिराज 4 0 29 3 0 1 7.20
वरुण चक्रवर्ती 4 0 24 1 0 0 6.00
अक्षर पटेल 4 0 24 2 0 0 6.00
हार्दिक पांड्या 4 0 34 0 0 1 8.50

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown