भारतीय टीम दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 125 रन पर सिमटी

भारतीय टीम दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 125 रन पर सिमटी

भारतीय टीम दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 125 रन पर सिमटी
Modified Date: October 31, 2025 / 03:41 pm IST
Published Date: October 31, 2025 3:41 pm IST

मेलबर्न, 31 अक्टूबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 37 गेंद में 68 रन की पारी के बावजूद भारतीय टीम शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 125 रन पर ऑल आउट हो गई।

ऑलराउंडर हर्षित राणा ने 33 गेंद में 35 रन की पारी खेली और अभिषेक के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

आठवें ओवर में भारत का स्कोर पांच विकेट पर 49 रन था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में