भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए अभी औपचारिक बोली नहीं लगाई है: सुमरिवाला

भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए अभी औपचारिक बोली नहीं लगाई है: सुमरिवाला

भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए अभी औपचारिक बोली नहीं लगाई है: सुमरिवाला
Modified Date: October 14, 2023 / 02:29 pm IST
Published Date: October 14, 2023 2:29 pm IST

मुंबई, 14 अक्टूबर (भाषा) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने शनिवार को यहां कहा कि भारत ने अभी तक 2027 में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए औपचारिक बोली नहीं लगाई है और इस पर फैसला करने के लिए महासंघ को कुछ और दिनों की जरूरत पड़ेगी।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हाल में हंगरी के बुडापेस्ट में किया गया था जबकि 2025 में यह प्रतियोगिता जापान में आयोजित की जाएगी। भारत इसके दो साल बाद होने वाली प्रतियोगिता की मेजबानी करने का इच्छुक है।

सुमरिवाला ने एएफआई और विश्व एथलेटिक्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम से इतर पीटीआई से कहा,‘‘हमने अभी तक औपचारिक बोली नहीं लगाई है। हम इस पर अभी चर्चा कर रहे हैं तथा अगले कुछ दिनों में हम अंतिम फैसला कर लेंगे।’’

भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए औपचारिक बोली लगाने की तैयारी कर रहा है। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य सेबेस्टियन को ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत इन खेलों की मेजबानी करे।

उन्होंने कहा,‘‘मैं भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन को देखना पसंद करूंगा। भारत एक अद्भुत देश है और यहां खेलों का विकास शानदार होगा। मेरा मानना है कि हर कोई यह समझता है। लेकिन इस पर फैसला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को करना है।’’

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में