अभ्यास मैच : पहले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजों की वापसी

अभ्यास मैच : पहले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजों की वापसी

अभ्यास मैच : पहले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजों की वापसी
Modified Date: August 7, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: August 7, 2026 6:30 pm IST

कोलंबो, सात अगस्त (भाषा) भारत के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका ने पहली पारी में आठ विकेट पर 363 रन बनाये । श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया लेकिन कुलदीप यादव की अगुवाई में स्पिनरों ने आखिरी सत्र में वापसी की ।

मैच को प्रथम श्रेणी दर्जा हासिल नहीं है लिहाजा हर टीम को पहले और दूसरे दिन 90 ओवर और आखिरी दिन 45 . 45 ओवर मिलेंगे ।

पहले दिन आफ स्पिनर सारांश जैन ने 11 ओवर में 54 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिले । कुलदीप ने 18 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिये जबकि मानव सुतार ने 11 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट चटकाया । रविंद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर दो विकेट लिये ।

पांच सप्ताह बाद लाल गेंद से तेज रहे तेज गेंदबाजों को लय में आने में समय लगा जबकि स्पिनर भी खतरनाक नहीं दिख रहे थे । लय में दिख रहे कुलदीप के आने के बाद तस्वीर बदली ।

पहले दिन का खेल श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों के नाम रहा । सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो (65 गेंद में 66 रन) ने भारत के सीनियर तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज (13 ओवर में 44 रन) और प्रसिद्ध कृष्णा (आठ ओवर में 32 रन) को बखूबी खेला ।

फर्नांडो ने रविंदु रसांथा (143 गेंद में 71 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी की । फर्नांडो एक गलतफहमी के कारण रनआउट हो गए ।

सोनल दिनुशा (72 गेंद में 52 रन ) ने उम्दा तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अच्छे रन बनाये । उन्होंने कुलदीप को एक छक्का भी जड़ा । रमेश मेंडिस ने 49 गेंद में 32 रन जोडे ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में