रोड्रिगुइन्हो के पांच गोल, एससी दिल्ली ने डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से हराया

रोड्रिगुइन्हो के पांच गोल, एससी दिल्ली ने डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से हराया

रोड्रिगुइन्हो के पांच गोल, एससी दिल्ली ने डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से हराया
Modified Date: August 7, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: August 7, 2026 7:21 pm IST

रांची, सात अगस्त (भाषा) ब्राजीली फॉरवर्ड रोड्रिगुइन्हो के पांच गोल की बदौलत एससी दिल्ली ने शुक्रवार को यहां डूरंड कप के ग्रुप सी मैच में डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से शिकस्त दी।

इस जीत से एससी दिल्ली के दो मैच में छह अंक हो गए और टीम ग्रुप सी तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

डिफेंडर्स एफसी ने अपना ग्रुप चरण अभियान बिना अंक के समाप्त किया, यह उनकी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार थी।

एससी दिल्ली के लिए रोड्रिगुइन्हो ने शुरूआती 13 मिनट में हैट्रिक लगाकर अपना स्वप्निल पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने दो और गोल दागे।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में