नागोया, 25 सितंबर (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की एकल और युगल स्पर्धाओं में जीत के साथ शुरुआत की जहां उन्नति हुड्डा और तनिशा क्रास्टो-ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी ने अपने-अपने पहले दौर के मुकाबले आसानी से जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
उन्नति ने 30 मिनट तक चले मुकाबले में उत्तर कोरिया की मी सोंग यू को 21-9, 21-10 से हराया।
तनिशा और ध्रुव ने महज 21 मिनट में मालदीव की निबाल अहमद और अमिनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक की जोड़ी को 21-8, 21-7 से शिकस्त दी।
टीम स्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा जहां पीवी सिंधू की अगुआई वाली महिला टीम पदक जीतने में नाकाम रही। पुरुष टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा और वह पिछली बार जीते रजत पदक से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी।
भाषा आनन्द पंत
पंत