भारतीय बधिर टीम ने पहला एडीसीए टी20 अंतरराष्ट्रीय एशिया कप जीता

भारतीय बधिर टीम ने पहला एडीसीए टी20 अंतरराष्ट्रीय एशिया कप जीता

भारतीय बधिर टीम ने पहला एडीसीए टी20 अंतरराष्ट्रीय एशिया कप जीता
Modified Date: February 25, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: February 25, 2026 9:44 pm IST

कटक, 25 फरवरी (भाषा) भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पहला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट जीत लिया।

भारतीय टीम ने इससे पहले प्रतियोगिता के पहले मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराया था और फिर नेपाल पर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

श्रीलंका ने टूर्नामेंट के तीसरे मैच नेपाल के खिलाफ छह विकेट से हराया था।

श्रीलंका ने फिर उलट मुकाबले में नेपाल को 157 रन से हराया जबकि इस द्वीपीय देश ने भारत को एक रन से करीबी जीत के लिए कड़ी मेहनत करवाई।

भारत ने अपने अगले मैच में नेपाल को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

फाइनल में साई आकाश को 14 गेंद में 27 रन बनाने के साथ दो विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

श्रीलंका के गिमाडू एल मलकम को 196 रन बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया जबकि गिहान लासिडू डि सिल्वा को 10 विकेट लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में