लीड्स, 25 अगस्त (भाषा) भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को यहां पहली पारी में 78 रन पर ढेर हो गई।
भारत की ओर से रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।
इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन-तीन जबकि ओली रोबिनसन और सैम कुरेन ने दो-दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता