Smart Meter CG Electricity Bill: स्मार्ट मीटर से भी स्मार्ट निकला ये युवक, अब बिजली बिल को लेकर होने वाली चिंता खत्म, कहा- पहले ही अनुमान लग जाता है कितना आएगा महीने का बिल

Ads

Smart Meter CG Electricity Bill: स्मार्ट मीटर से भी स्मार्ट निकला ये युवक, अब बिजली बिल को लेकर होने वाली चिंता खत्म, कहा- पहले ही अनुमान लग जाता है कितना आएगा महीने का बिल

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 10:41 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 10:44 AM IST

Smart Meter CG Electricity Bill: स्मार्ट मीटर से भी स्मार्ट निकला ये युवक, अब बिजली बिल को लेकर होने वाली चिंता खत्म, कहा- पहले ही लग जाता है कितना आएगा महीने का बिल / CG DPR

HIGHLIGHTS
  • उपभोक्ताओं को हर घंटे की बिजली खपत की जानकारी
  • मोबाइल ऐप से पहले ही मिल जाता है अनुमानित बिजली बिल
  • पिछले वर्ष की खपत से तुलना कर ऊर्जा संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

रायपुर: Smart Meter CG Electricity Bill आधुनिक तकनीक के उपयोग से अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली की खपत पर नजर रखना और खर्च का प्रबंधन करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ मोबाइल ऐप उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में बिजली उपयोग की जानकारी उपलब्ध कराकर न केवल पारदर्शिता बढ़ा रहे हैं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और आर्थिक बचत के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 9, गिरधारी नगर निवासी रितेश कुमार सोनी इसका सफल उदाहरण हैं, जिनके घर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल को लेकर होने वाली चिंता लगभग समाप्त हो गई है।

अब हर घंटे की बिजली खपत की जानकारी मोबाइल पर

Smart Meter CG Electricity Bill रितेश कुमार सोनी बताते हैं कि पहले उन्हें पूरे महीने बिजली उपयोग का सही अनुमान नहीं लग पाता था। बिजली बिल आने के बाद ही वास्तविक खपत का पता चलता था और कई बार अपेक्षा से अधिक बिल आने पर परेशानी होती थी। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब वे ‘मोर बिजली’ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रतिदिन और प्रति घंटे अपने घर की बिजली खपत की जानकारी आसानी से देख सकते हैं। ऐप पर यह भी स्पष्ट दिखाई देता है कि किस समय बिजली की खपत अधिक हुई और किस समय कम, जिससे वे अनावश्यक बिजली उपयोग की पहचान कर उसे तुरंत नियंत्रित कर लेते हैं।

बिल आने से पहले ही लग जाता है खर्च का अनुमान

रितेश कुमार सोनी का कहना है कि स्मार्ट मीटर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब बिजली बिल को लेकर अनिश्चितता नहीं रहती। मोबाइल ऐप पर प्रतिदिन बिजली की खपत दिखाई देने से उन्हें पहले ही यह अनुमान हो जाता है कि महीने का बिजली बिल कितना आ सकता है। इससे वे अपनी आवश्यकता के अनुसार बिजली उपयोग को नियंत्रित कर आर्थिक बचत भी कर रहे हैं।

पिछले वर्ष की खपत से तुलना कर रहे ऊर्जा की बचत

‘मोर बिजली’ ऐप की एक विशेष सुविधा यह भी है कि इसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की बिजली खपत की जानकारी उपलब्ध रहती है। इससे उपभोक्ता आसानी से तुलना कर सकते हैं कि उनकी बिजली खपत बढ़ी है या कम हुई है। रितेश कुमार सोनी इस सुविधा का उपयोग कर ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाते हैं। वे अनावश्यक लाइट और पंखे बंद रखते हैं, ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग करते हैं तथा बिजली का सोच-समझकर उपयोग करते हैं।

परिवार में विकसित हुई ऊर्जा संरक्षण की नई संस्कृति

रितेश बताते हैं कि स्मार्ट मीटर और मोबाइल ऐप के उपयोग से उनके पूरे परिवार में बिजली बचाने की आदत विकसित हुई है। परिवार के सदस्य अब ऊर्जा संरक्षण के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं। बच्चे भी समझने लगे हैं कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बिजली की बचत की जा सकती है और इससे मासिक खर्च भी कम होता है।

स्मार्ट मीटर बना जागरूक उपभोक्ता का साथी

रितेश कुमार सोनी का मानना है कि स्मार्ट मीटर केवल बिजली मापने का उपकरण नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने वाला प्रभावी माध्यम है। वास्तविक समय में उपलब्ध जानकारी से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर नियंत्रण रख सकता है, अनावश्यक उपयोग कम कर सकता है और ऊर्जा संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें

'मोर बिजली' ऐप से क्या सुविधा मिलती है?

'मोर बिजली' ऐप के जरिए उपभोक्ता हर घंटे और प्रतिदिन की बिजली खपत देख सकते हैं, साथ ही अनुमानित बिजली बिल की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्मार्ट मीटर का सबसे बड़ा फायदा क्या है?

स्मार्ट मीटर की मदद से उपभोक्ता रियल टाइम में बिजली खपत की निगरानी कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक उपयोग कम होता है और बिजली बिल पर नियंत्रण रहता है।

क्या स्मार्ट मीटर से बिजली बिल का पहले से पता चल जाता है?

हाँ। ऐप में दिखाई देने वाली दैनिक खपत के आधार पर उपभोक्ता महीने के संभावित बिजली बिल का अनुमान पहले ही लगा सकते हैं।

क्या 'मोर बिजली' ऐप से पिछले साल की खपत भी देखी जा सकती है?

हाँ। ऐप में पिछले वर्ष की समान अवधि की बिजली खपत का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहता है, जिससे तुलना कर ऊर्जा बचत की योजना बनाई जा सकती है।

स्मार्ट मीटर से ऊर्जा संरक्षण में कैसे मदद मिलती है?

रियल टाइम डेटा मिलने से उपभोक्ता अनावश्यक लाइट, पंखे और अन्य उपकरणों का उपयोग कम करते हैं, जिससे बिजली की बचत और मासिक खर्च में कमी आती है।