विश्व जूनियर स्क्वाश में भारतीय खिलाड़ियों की अच्छी शुरुआत
विश्व जूनियर स्क्वाश में भारतीय खिलाड़ियों की अच्छी शुरुआत
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनाहत सिंह ने न्यूजीलैंड की क्वालीफायर लिली विल्सन को आसानी से 11-2, 11-1, 11-3 से हराकर कनाडा के ओंटारियो में चल रही विश्व स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
आर्यवीर दीवान, युशा नफीस और गुरवीर सिंह की भारतीय तिकड़ी ने सोमवार को प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया।
पुरव रामभिया ने रोनी हिकलिंग के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को आखिर में हार का सामना करना पड़ा।
महिला वर्ग के पहले दौर में अनिका दुबे ने जापान की अन्ना कुवाहारा को सीधे गेम में हराया और सान्वी ने पांच गेम के मुकाबले में नीदरलैंड की एल्के मोल्स को पराजित किया।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


