भारतीय महिला ए टीम के नौ विकेट पर 351 रन

भारतीय महिला ए टीम के नौ विकेट पर 351 रन

भारतीय महिला ए टीम के नौ विकेट पर 351 रन
Modified Date: September 29, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: September 29, 2026 7:28 pm IST

मोहाली, 29 सितंबर (भाषा ) तनीषा सिंह (92), निकी प्रसाद (नाबाद 78) और शुभा सतीश (59) की पारियों की मदद से भारत महिला ए ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को नौ विकेट पर 351 रन बनाये ।

भारत ने बल्लेबाजी के अनुकूल हालात का पूरा फायदा उठाते हुए दबदबा बनाये रखा ।

शुभा ने 117 गेंद में दस चौकों की मदद से 59, प्रिया पूनिया ने 46 रन बनाये और दोनों ने 102 रन की साझेदारी की । यास्तिका भाटिया (पांच) और तेजल हसबनिस (दो) जल्दी आउट हो गई।

तनीषा ने 166 गेंद में 92 रन बनाये जिसमें 12 चौके शामिल थे । निक्की प्रसाद ने 99 गेंद में नाबाद 78 रन बनाये जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं ।

अनुष्का शर्मा ने 44 रन बनाये ।

आस्ट्रेलिया के लिये चार्ली नॉट और लिली मिल्स ने तीन तीन विकेट लिये ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में