भारत का यूनिटी कप अभियान जिम्बाब्वे से 0-1 की हार के साथ समाप्त

भारत का यूनिटी कप अभियान जिम्बाब्वे से 0-1 की हार के साथ समाप्त

भारत का यूनिटी कप अभियान जिम्बाब्वे से 0-1 की हार के साथ समाप्त
Modified Date: May 30, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: May 30, 2026 10:36 pm IST

लंदन, 30 मई (भाषा) भारत का यूनिटी कप अभियान निराशाजनक रहा जिसमें उसे शनिवार को यहां तीसरे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ में जिम्बाब्वे से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

यह भारत की लगातार दूसरी हार है।

जिम्बाब्वे के लिए प्रिंस दुबे (33वें मिनट) के पहले हाफ में किए गए एक पेनल्टी गोल ने निर्णायक भूमिका निभाई जिससे उसने तीसरा स्थान हासिल कर लिया। भारत का अभियान बिना कोई गोल किए ही समाप्त हो गया।

सेमीफाइनल में भारत को जमैका से 0-2 से हार मिली थी।

भारत इसके बाद ताजिकिस्तान का दौरा करेगा, जहां वह पांच और नौ जून को फीा अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो के दौरान मेजबान टीम के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलेगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में