BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

चोटिल खिलाड़ियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जोखिम नहीं लिया जा सकता: गिल

चोटिल खिलाड़ियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जोखिम नहीं लिया जा सकता: गिल

चोटिल खिलाड़ियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जोखिम नहीं लिया जा सकता: गिल
Bhasha
Published: 14 Aug 2026 | 4:54 pmModified: 14 Aug 2026 | 4:54 pm

गॉल, 14 अगस्त (भाषा) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों की फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है जो बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में चोट से उबर रहे हैं।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कई बार हालांकि टीम और खिलाड़ी दोनों के हित में जोखिम से बचने का फैसला लेना जरूरी होता है।

मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (घुटने की चोट) और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन (पैर की अंगुली में चोट) को शुरुआती तौर पर श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में दोनों को बाहर होना पड़ा।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा, ‘‘हां, हम दोनों खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उनकी फिटनेस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और हम जानते हैं कि वे किस स्थिति में हैं। ’’

गिल ने साई सुदर्शन की स्थिति पर विस्तार से बात करते हुए कहा, ‘‘साई का मामला काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। शुरुआत में लग रहा था कि वह इस सीरीज का हिस्सा बन पाएंगे, लेकिन लगातार स्कैन कराने के बावजूद उनकी उबरने की प्रक्रिया उतनी तेज नहीं हुई, जितनी हमें उम्मीद थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में कई बार खिलाड़ी के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेना पड़ता है कि क्या इतना जोखिम उठाना सही होगा। ’’

गिल ने कहा कि यह फैसला टेस्ट मैच की अवधि को ध्यान में रखकर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट मैच पांच दिन का होता है। अगर यह वनडे या टी20 मैच होता तो बात अलग होती। लेकिन टेस्ट मैच में आप कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में आपके पास दूसरे खिलाड़ियों के साथ (वापसी करने के) ज्यादा मौके होते हैं। ’’

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘अगर कोई खिलाड़ी पहले दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो उसके पास वापसी करने के और भी मौके होते हैं। इसलिए यह ध्यान में रखते हुए साई और बुमराह का टीम से बाहर होना निराशाजनक था।’’

गिल ने कहा, ‘‘लेकिन अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने से टीम का मनोबल ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। मुझे लगता है कि हमारी 15 सदस्यीय टीम में जो भी खिलाड़ी हैं, या जिन्हें भी हम किसी भी परिस्थिति में अंतिम 11 में मौका देते हैं, वे अच्छा खेल सकते हैं और मैच जीत सकते हैं। ’’

भारत इस टेस्ट श्रृंखला में रविंद्र जडेजा के रूप में सिर्फ एक अनुभवी ऑलराउंडर के साथ उतर रहा है क्योंकि वॉशिंगटन सुंदर अभी चोट से उबर रहे हैं।

गिल ने युवा खिलाड़ी मानव सुथार पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘‘मानव में बल्लेबाजी की भी क्षमता है। अनुभव और आत्मविश्वास समय के साथ आता है और वह तभी मिलेगा जब वह मैदान पर खेलेंगे और रन बनाएंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी गेंदबाजी शानदार है और उनमें भविष्य में आठवें नंबर का एक बेहतरीन बल्लेबाज बनने की भी पूरी काबिलियत है। ’’

गिल (26 वर्ष) का मानना है कि टेस्ट सीरीज से पहले टीम की तैयारी अच्छी रही। कुछ खिलाड़ियों ने पिछले महीने भारत ए के लिए मैच खेले जबकि कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को पिछले सप्ताह एसएलसी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में स्थानीय परिस्थितियों से तालमेल बैठाने का मौका मिला।

गिल ने कहा, ‘‘अगर कार्यक्रम ऐसा हो कि टेस्ट मैच से पहले हमें कम से कम एक सप्ताह या 10 दिन का समय मिल जाए तो तैयारी काफी बेहतर होती है। पिछले साल भी हमारा कार्यक्रम बहुत व्यस्त था (इंग्लैंड में खेलने के बाद एशिया कप और फिर भारत में टेस्ट मैच) । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे व्यस्त कार्यक्रम में परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना आसान नहीं होता। हमारी टीम के कई खिलाड़ियों के पास अभी बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है इसलिए अतिरिक्त तैयारी का समय निश्चित रूप से काफी मददगार साबित होता है। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: चोटिल खिलाड़ियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जोखिम नहीं लिया जा सकता: गिल

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am
खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

02 Oct 2026 | 7:17 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

01 Oct 2026 | 9:42 pm