भारत पर मिली जीत के बाद विरोधी के रूप में आयरलैंड की स्वीकार्यता बढेगी : सीआई अध्यक्ष ओडोनेल

Ads

भारत पर मिली जीत के बाद विरोधी के रूप में आयरलैंड की स्वीकार्यता बढेगी : सीआई अध्यक्ष ओडोनेल

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:35 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:35 PM IST

(जी उन्नीकृष्णन)

बेंगलुरू, तीन जुलाई (भाषा) क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रायन ओडोनेल का मानना है कि भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में मिली जीत के बाद उनकी राष्ट्रीय टीम की एक विरोधी टीम के रूप में वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता बढेगी और चुनौतीपूर्ण मुकाबले मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा ।

आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेली गई श्रृंखला में विश्व चैम्पियन भारत को 2 . 0 से हराया ।

ओडोनेल ने पीटीआई से कहा ,‘‘ यह हमारे खिलाड़ियों के लिये मनोबल बढाने वाली जीत है और खेल के अन्य क्षेत्रों में अब वे अधिक उपलब्ध होंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस जीत का बहुत असर होगा क्योंकि इससे आयरिश क्रिकेट की संभावनाओं का आकलन होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘इसके बाद अब विरोधी टीम के रूप में हमारी स्वीकार्यता बढेगी । यह उस निवेश का नतीजा है जो क्रिकेट आयरलैंड आईसीसी और इन सभी लोगों की मदद से इस देश में खेल के लिए कर रहा है। अभी आयरिश क्रिकेट से जुड़े बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है।’’

ओडोनेल ने कहा कि आगामी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में आयरलैंड के खिलाड़ियों की भागीदारी से भी देश में क्रिकेट को बढावा मिलेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर विरोधी टीम एक खास स्तर की हो, तो यह फायदेमंद होता है और इससे खेल के ऊंचे स्तर पर मौजूद खिलाड़ियों के लिए कमाई के दूसरे रास्ते भी खुलते हैं।’’

उन्होंने कहा कि स्टीव वॉ, राहुल द्रविड़ और आर अश्विन जैसे महान खिलाड़ियों से ईटीपीएल में आयरिश खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘उन्हें देखकर वे सीखेंगे । इन महान खिलाड़ियों से मिलकर और उनके अनुभवों से सीखकर इन्हें काफी फायदा मिलेगा ।’’

भाषा मोना पंत

पंत