Reported By: Vijendra Pandey
,Jabalpur Bride Missing From Parlour / Image Source :AI
जबलपुर : Jabalpur Bride Missing From Parlour मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक दुल्हन ब्यूटी पार्लर जाने का कहकर अचानक गायब हो गई। अब परेशान दूल्हा अपनी लापता पत्नी की तलाश में भटक रहा है।
Bride Disappeared From Beauty Parlour MP जानकारी के अनुसार, दुल्हन ने ब्यूटी पार्लर जाने की बात कही थी, लेकिन वह वहां से वापस नहीं लौटी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो दूल्हे ने गोसलपुर थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। दूल्हे ने पुलिस को पूरी बात बताते हुए अपनी लापता दुल्हन को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है।
दुल्हन के इस तरह अचानक गायब होने से शादी की खुशियों के बीच परिवार में हड़कंप मच गया है। दूल्हे की शिकायत पर गोसलपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।