आईएसएल: चेन्नईयिन एफसी, केरल ब्लास्टर्स ने गोल रहित ड्रॉ खेला

आईएसएल: चेन्नईयिन एफसी, केरल ब्लास्टर्स ने गोल रहित ड्रॉ खेला

आईएसएल: चेन्नईयिन एफसी, केरल ब्लास्टर्स ने गोल रहित ड्रॉ खेला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 29, 2020 4:40 pm IST

बेम्बोलिम (गोवा), 29 नवंबर (भाषा) चेन्नईयिन एफसी और केरल ब्लास्टर्स एफसी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल रहित ड्रॉ खेला।

इस ड्रॉ के बाद दो बार की आईएसएल चैंपियन चेन्नई की टीम दो मैचों में चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है।

केरल की टीम दो ड्रॉ के साथ दो अंक जुटाकर सातवें स्थान पर चल रही है।

चेन्नई के पास 74वें मिनट में गोल करने का स्वर्णिम मौका था लेकिन याकुब सिल्वेस्टर की पेनल्टी को ब्लास्टर्स के गोलकीपर अल्बीनो गोम्स ने नाकाम कर दिया।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में