अय्यर का अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को 159 रन का लक्ष्य दिया

अय्यर का अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को 159 रन का लक्ष्य दिया

अय्यर का अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को 159 रन का लक्ष्य दिया
Modified Date: July 9, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: July 9, 2026 11:46 pm IST

ब्रिस्टल, नौ जुलाई (भाषा) कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत सात विकेट पर 158 रन ही बना सका।

अय्यर ने 49 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी खेलने के अलावा शिवम दुबे (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी भी की।

अय्यर के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज लय में नजर नहीं आया। कप्तान ने भारतीय पारी में आधे से अधिक रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने क्रमश: 20 और 36 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही जब वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ 15 रन बनाने के बाद आर्चर की गेंद को मिड ऑन पर सैम कुरेन के हाथों में खेल गए।

इशान किशन भी सिर्फ चार रन बनाने के बाद टंग की गेंद पर शॉर्ट मैन पर कुरेन को आसान कैच दे बैठे।

भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 44 रन बनाए।

कप्तान अय्यर अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने टंग और कुरेन पर चौके जड़ने के बाद आर्चर की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हालांकि 14 गेंद में 16 रन बनाकर स्पिनर आदिल राशिद को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर तीन विकेट पर 48 रन हो गया।

अय्यर ने राशिद की गेंद पर भी छक्का जड़ा जबकि दुबे ने भी टंग और कुरेन की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए।

भारत के रनों का शतक 13वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन विल जैक्स के इसी ओवर में दुबे ने टॉम बेंटन को कैच थमा दिया। उन्होंने 23 गेंद की अपनी पारी में दो चाके मारे।

अय्यर ने राशिद पर चौके और छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

तिलक वर्मा (11) ने जोश टंग पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर रेहान अहमद के हाथों में खेल गए।

अय्यर ने 18वें ओवर में राशिद को निशाना बनाते हुए उनकी लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौके के साथ टीम के 150 रन पूरे किए लेकिन भारतीय टीम अंतिम दो ओवर में आठ रन ही बना सकी।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में