सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय इंग्लैंड टीम से बाहर, हैरी ब्रूक को मौका
सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय इंग्लैंड टीम से बाहर, हैरी ब्रूक को मौका
लंदन, 17 सितंबर ( एपी ) गत चैम्पियन इंग्लैंड ने विश्व कप क्रिकेट टीम में जैसन रॉय की बजाय हैरी ब्रूक को शामिल किया है जबकि रॉय को प्रारंभिक टीम में जगह दी गई थी ।
रॉय ने 2019 में खिताब जीतने के बाद से इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक वनडे खेले हैं ।
कमर की चोट के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने चार मैचों की श्रृंखला नहीं खेल सके थे जिससे उनके चयन को लेकर संदेह उठने लगे थे ।
टीम :
जोस बटलर ( कप्तान ), मोईन अली, गुस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स ।
एपी मोना
मोना

Facebook


