Jay Shah ICC Chairman: 2 नहीं 3 साल के लिए ICC के चेयरमैन बने रहेंगे जय शाह!.. क्या भारत के लिए क्रिकेट परिषद बदलने जा रहा हैं नियम, पढ़े क्या हैं अपडेट
Jay Shah’s tenure as ICC chairman will be 3 years दो नहीं तीन साल के लिए आईसीसी के चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह

Jay Shah's tenure as ICC chairman will be 3 years
Jay Shah's tenure as ICC chairman will be 3 years : दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड ने अपने चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक का कार्यकाल दो साल के बजाय तीन साल करने की सिफारिश की है। आईसीसी के सदस्य देश अगर इन सिफारिश को मंजूर कर लेते हैं तो इसका मतलब होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह तीन साल के लिए विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के चेयरमैन बनेंगे।
शाह इस साल एक दिसंबर को आईसीसी के सर्वोच्च पद का कार्यभार संभालेंगे। आईसीसी बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद वह अपने दूसरे कार्यकाल में अगले तीन साल के लिए भी इस पद पर आसीन हो सकते हैं। शाह के पहले कार्यकाल का बड़ा हिस्सा बीसीसीआई में उनके अगले साल सितंबर में शुरू होने वाले तीन साल के ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ के साथ चलेगा। आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी कुछ फैसले किए गए। वैश्विक संस्था ने महिला एसोसिएट सदस्य टी20 प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला को भी मंजूरी दी।
Jay Shah's tenure as ICC chairman will be 3 years आईसीसी ने बयान में कहा,‘‘हमारी योजना 2025 और 2028 के बीच दो वार्षिक टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की शुरुआत करना है जिससे कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाई जा सके।’’ आईसीसी बोर्ड ने 2025 से लेकर 2029 तक महिलाओं के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को भी मंजूरी दी जिसे जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।
बयान के अनुसार,‘‘आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) ने इसे भी मंजूरी दे दी है कि महिलाओं की रैंकिंग का वार्षिक अपडेट अब प्रत्येक वर्ष एक अक्टूबर से एक मई तक चलेगा और टीमों को अब कम से कम आठ मैच खेलने होंगे जो महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।’’
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Jay Shah likely to take over as ICC chairman for 3 years, not 2 years

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 amभारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 am