Jemimah Rodrigues on Sachin Tendulkar advice: सचिन तेंदुलकर के इस सलाह ने बनाया वर्ल्ड चैंपियन, जेमिमा रोड्रिग्स ने किया बड़ा खुलासा, आप भी जानें
एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल के बाद तेंदुलकर ने मुझे शून्य से शुरुआत करने की सलाह दी: जेमिमा
Jemimah Rodrigues on Sachin Tendulkar advice /Photo Credit: IBC24
मुंबई। Jemimah Rodrigues on Sachin Tendulkar advice: भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का कहना है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक फोन कॉल ने उन्हें एकाग्रता वापस पाने में मदद की क्योंकि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में खेली गई अपनी यादगार पारी के बाद वह काफी भावुक और उत्साहित थीं। जेमिमा ने नाबाद 127 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को पिछले साल नवी मुंबई में अपना पहला विश्व खिताब जीतने के रास्ते में दुनिया की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में मदद की। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर की सलाह ने उन्हें एकाग्रता बनाए रखने में मदद की।
जेमिमा ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, ‘‘सचिन सर ने मेरे कोच प्रशांत शेट्टी को फोन किया। उन्होंने उनसे कहा कि वह मुझे बताएं कि वह समझते हैं कि पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत भारी रहे हैं, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलना, उन्हें हराने की खुशी। उन्होंने कहा, लेकिन उन्होंने मुझे याद दिलाया कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें अब भी फाइनल जीतना था। उन्होंने कहा, उसे एक तरफ रखने की कोशिश करो और शून्य से शुरुआत करो’। उस संदेश ने मेरा मन शांत करने में काफी मदद की।
जेमिमा (Jemimah Rodrigues on Sachin Tendulkar advice) ने कहा, ‘‘मैं समझ गई कि आपने पहले क्या किया है उससे आप अगला मैच नहीं जीत सकते। आपको हर मैच को एक नई शुरुआत के तौर पर लेना चाहिए। एक दिग्गज की उस सलाह ने फाइनल से पहले मुझे बहुत स्पष्टता दी।’’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में शेफाली वर्मा (87 रन और 36 रन पर दो विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। सलामी बल्लेबाज शेफाली ने बताया कि उस समय उनके पिता की कही बातों ने उन्हें बहुत हिम्मत दी।
मेरे पिता ने एक वॉयस नोट भेजा, बस कड़ी मेहनत करो
Jemimah Rodrigues on Sachin Tendulkar advice शेफाली ने कहा, ‘‘फाइनल से पहले हमें दो दिन का आराम मिला था। मेरे पिता ने मुझे एक वॉयस नोट भेजा। उन्होंने कहा, ‘बस कड़ी मेहनत करो। मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दो और ऐसा कुछ कर दिखाओ कि इतिहास में लिखा जाए कि शेफाली वर्मा ने भारत को विश्व कप जिताने में मदद की’।उन्होंने कहा, ‘‘उस वॉयस नोट ने मेरे अंदर एक नई ऊर्जा भर दी। मुझे पता था कि मुझे सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि उनके और टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करना है। इसी बात ने मुझे मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देने के लिए प्रेरित किया।’’ मौजूदा एकदिवसीय विश्व चैंपियन भारत रविवार को बर्मिंघम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें
- NSDC Israel Recruitment Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, लाखों रुपये मिलेगी सैलरी, जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता समेत पूरी डिटेल्स
- NDA Meeting Today: एनडीए की बड़ी बैठक आज, पीएम मोदी, केन्द्रीय मंत्री समेत कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: 16 जून से बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगी पैसों की बारिश
- उप्र : हत्या के मामले में छह आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार
- छत्तीसगढ़ में ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ की शुरुआत की गई
- Muzaffarnagar Murder Case Solved: बीवी पर सनसीखेज आरोप.. अपने ही पति की जहर पिलाकर कर दी हत्या, सामने आई वजह तो हर कोई रह गया हैरान, आप भी जानें

Facebook


