Rahul Gandhi Plane Landing: पहली कोशिश में नहीं उतर सका राहुल गांधी का विमान, हवा में लगाता रहा चक्कर, दूसरी कोशिश में हुई लैंडिंग

Rahul Gandhi Plane Landing: पहली कोशिश में नहीं उतर सका राहुल गांधी का विमान, हवा में लगाता रहा चक्कर, दूसरी कोशिश में हुई लैंडिंग

Rahul Gandhi Plane Landing: पहली कोशिश में नहीं उतर सका राहुल गांधी का विमान, हवा में लगाता रहा चक्कर, दूसरी कोशिश में हुई लैंडिंग

Rahul Gandhi Plane Landing | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 9, 2026 / 11:27 am IST
Published Date: September 9, 2026 11:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी के विमान को हवा में चक्कर लगाना पड़ा
  • सात मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग
  • रायबरेली दौरा शुरू

लखनऊ: Rahul Gandhi Plane Landing लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान को खराब मौसम की वजह से लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने से पहले हवा में चक्कर लगाना पड़ा। विमानन सूत्रों ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर जाने के लिए लखनऊ आ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया की एयरबस ए320 उड़ान के पहुंचने का तय समय अपराह्न 3:30 बजे था, लेकिन यह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर करीब अपराह्न 3:55 बजे उतरी।

सात मिनट बाद विमान सुरक्षित रूप से उतरा

Rahul Gandhi Plane Landing सूत्र ने कहा, ‘‘विमान तय समय से करीब 20-25 मिनट की देरी से दिल्ली से रवाना हुआ था। पहली बार संपर्क करने पर हल्की बारिश और कम वायुमंडलीय दबाव के कारण विमान उतर नहीं पाया और उसे हवा में चक्कर लगाना पड़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे मौसम में यह एक सामान्य प्रक्रिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हवा में चक्कर लगाने के करीब सात मिनट बाद विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिसके बाद यात्री विमान से उतरे और अपनी-अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।’’

स्थानीय पार्टी नेताओं ने गांधी किया स्वागत

विमान के उतरने के बाद हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्टी नेताओं ने गांधी का स्वागत किया जिनमें कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय समेत कई प्रमुख लोग शामिल थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाले गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। मंगलवार शाम को उनके पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और विभिन्न समूहों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। बुधवार को वह जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे और अपने संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।