जॉली-गोपीचंद की जोड़ी जर्मन ओपन के क्वार्टरफाइनल में

जॉली-गोपीचंद की जोड़ी जर्मन ओपन के क्वार्टरफाइनल में

जॉली-गोपीचंद की जोड़ी जर्मन ओपन के क्वार्टरफाइनल में
Modified Date: February 29, 2024 / 10:39 pm IST
Published Date: February 29, 2024 10:39 pm IST

मुलहेम अन डेर रूर (जर्मनी), 29 फरवरी (भाषा) भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने गुरुवार को यहां जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

इस भारतीय जोड़ी ने राउंड 16 के मैच में चेक गणराज्य की सोना होरिंकोवा और कैटरीना जुजाकोवा की जोड़ी पर 21-10 21-11 से जीत हासिल की।

अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना फ्रांसेस्का कोर्बेट और एिसन ली तथा छठी वरीयता प्राप्त जिंग यि और जु मिन लुओ की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

महिला और पुरुष एकल स्पर्धाओं में हालांकि भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी।

आकर्षि कश्यप को राउंड 16 में डेनमार्क की छठी वरीय मिया ब्लिचफेल्ट से 13-21 14-21 से हार मिली जबकि सतीश कुमार करूणाकरन पुरुष एकल के दूसरे दौर में आयरलैंड के नहाट एनगुएन से 18-21 22-24 से पराजित हुए।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में