केम्प एफसी की नजरें आईडब्ल्यूएल 2 में मजबूत शुरुआत पर

केम्प एफसी की नजरें आईडब्ल्यूएल 2 में मजबूत शुरुआत पर

केम्प एफसी की नजरें आईडब्ल्यूएल 2 में मजबूत शुरुआत पर
Modified Date: March 13, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: March 13, 2026 4:08 pm IST

बेंगलुरु, 13 मार्च (भाषा) कर्नाटक की तेजी से उभरते केम्प फुटबॉल क्लब देश की शीर्ष लीग में अपनी जगह पक्की करने के लक्ष्य के साथ 25 मार्च को कोलकाता की सुरुचि संघा एफसी के खिलाफ ‘इंडियन वुमैंस लीग (आईडब्ल्यूएल) 2’ में अपने अभियान का आगाज करेगा।

बेंगलुरु स्थित इस टीम का गठन महज चार साल पहले हुआ था। केम्प एफसी कर्नाटक के महिला फुटबॉल जगत की सबसे होनहार टीमों में से एक बनकर उभरी है। सत्र शुरू होने से पहले क्लब ने ‘वीएसटी समूह’ से समर्थन मिलने की घोषणा भी की है।

लगभग 80 प्रतिशत की प्रभावशाली जीत दर और 120 से अधिक युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुनियोजित विकास योजना के साथ क्लब ने केएसएफए लीग प्रणाली में काफी प्रगति की है।

अब उसका लक्ष्य आईडब्ल्यूएल 2 में शीर्ष पर पहुंचना है।

केम्प एफसी की अध्यक्ष कैथलीन ने कहा, ‘‘हमारा पूरा ध्यान फुटबॉल और युवा महिला खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने महज तीन सत्रों में एक मजबूत टीम बनाई है। हमने कोचिंग और खेल विज्ञान में निवेश किया है और प्रतिभाओं की एक मजबूत श्रृंखला तैयार की है। आईडब्ल्यूएल 2 हमारी इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है और खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार हैं।’’

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में