ओडिशा पुलिस को हराकर किकस्टार्ट एफसी आईडब्ल्यूएल में तीसरे स्थान पर पहुंचा

ओडिशा पुलिस को हराकर किकस्टार्ट एफसी आईडब्ल्यूएल में तीसरे स्थान पर पहुंचा

ओडिशा पुलिस को हराकर किकस्टार्ट एफसी आईडब्ल्यूएल में तीसरे स्थान पर पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 2, 2022 8:43 pm IST

भुवनेश्वर, दो मई (भाषा) किकस्टार्ट एफसी कर्नाटक ने दो मिनट के अंदर दो गोल करके सोमवार को यहां इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में ओडिशा पुलिस को 2-0 से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही टीम पांच मैचों में 12 अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। ओडिशा पुलिस 12 टीमों की लीग में 10वें स्थान पर है।

दोनो टीमें मैच के शुरुआती हाफ में गोल करने में विफल रही। इरोम परमेश्वरी देवी ने 53वें मिनट में किकस्टार्ट का खाता खोला जबकि यांगजोम किरणबाला चानू ने दो मिनट के बाद बढ़त को दोगुना कर दिया।

दिन के दूसरे मैच में मनीषा के दो गोल (10वें और 89वें मिनट) के दम पर एआरए एफसी ने तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज हंस वुमेन फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया।

इस जीत से सातवें स्थान पर पहुंची एआरए एफसी के लिए एक अन्य गोल निशा ने दूसरे हाफ में किया।

भाषा

आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में