ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली की छलांग, शीर्ष टेस्ट रैंकिंग से बस एक कदम दूर
ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली की छलांग, शीर्ष टेस्ट रैंकिंग से बस एक कदम दूर
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आए दिन अपने उम्दा खेल से कई नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. जिसका फायदा उन्हें ICC रैंकिंग में भी मिल रहा है. इस बार भी विराट ने ICC टेस्ट रैंकिंग में अपना जलवा न सिर्फ बरकरार रखा है बल्कि तीन पायदान की छलांग भी लगाई है.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के धमाल का साल, श्रीलंका से सीरीज में कई कमाल
ICC टेस्ट की टॉप 10 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची जारी की गई है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस बार दूसरा स्थान प्राप्त किया.उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया था, जिसके बाद वो ICC टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर आ गए है. तीसरे और आखिरी टेस्ट में कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ, पहली पारी में 243 रन और दूसरी पारी में 50 रन बनाए थे. जिसकी बदौलत उन्होंने तीन मैच की सीरीज में उन्होंने कुल 610 रन बनाए.
ये भी पढे- विराट के 5000 टेस्ट रन पूरे, कोटला बना गवाह, सफर पर एक नज़र
टेस्ट के टॉप पांच बल्लेबाज़
1. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ 938 अंकों के साथ पहले पायदान
2. अपने उम्दा प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर हैं कोहली जिन्होंने 893 अंक प्राप्त किए हैं।
3. रुट 879 अंक के साथ तीसरे नंबर पर काबिज़ हैं।
4. भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा का जो 873 अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं।
5. न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पांचवें नंबर पर हैं जिनके 865 अंक हैं।
गेंदबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग
- इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन 894 के साथ पहले नंबर के गेंदबाज़ बने हुए हैं।
- दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा 876 अंकों के दूसरे नंबर पर हैं.
- जडेजा और अश्विन क्रमश तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।
- श्रीलंका के अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ 799 अंक के साथ पांचवें नंबर के गेंदबाज़ हैं.
ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची
- ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में रवींद्र जडेजा दूसरे स्थान पर हैं.
- अश्विन एक पायदान गंवाकर चौथे स्थान पर पहुंच गये।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


