क्रूइस पाकिस्तान हॉकी के कोचिंग सलाहकार नियुक्त

क्रूइस पाकिस्तान हॉकी के कोचिंग सलाहकार नियुक्त

क्रूइस पाकिस्तान हॉकी के कोचिंग सलाहकार नियुक्त
Modified Date: July 3, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: July 3, 2026 5:57 pm IST

लाहौर, तीन जुलाई (भाषा) पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन में सुधार और युवा खिलाड़ियों को निखारने की दिशा में कदम उठाते हुए नीदरलैंड के हरमन क्रूइस को दो वर्ष के लिए राष्ट्रीय हॉकी कोचिंग सलाहकार नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति कुछ ही सप्ताह पहले ओलंपियन ताहिर जमां को हाई परफॉर्मेंस निदेशक बनाए जाने के बाद की गई है।

पीएचएफ ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भारत और नीदरलैंड में कार्य कर चुके अनुभवी कोच क्रूइस (70 वर्ष) युवा प्रतिभाओं के विकास, प्रतिभा पहचान कार्यक्रमों को मजबूत करने तथा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीमों की तैयारी में अहम भूमिका निभाएंगे।

पीएचएफ ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय हॉकी कोचिंग सलाहकार के रूप में वह पाकिस्तान हॉकी के पूरे तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए महासंघ का मार्गदर्शन करेंगे।’’

पीएचएफ के अंतरिम अध्यक्ष मोहियुद्दीन अहमद वानी ने कहा कि क्रूइस की नियुक्ति पाकिस्तान हॉकी के पुनरुत्थान की व्यापक रणनीति का पहला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस पद के लिए आठ उम्मीदवारों की छंटनी कर विस्तृत मूल्यांकन के बाद क्रूइस का चयन किया गया।

महासंघ ने यह निर्णय हाल में एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है जहां टीम लगातार 15 मुकाबले हार गई थी। इनमें पिछले महीने ब्रिटेन में भारत के खिलाफ दो हार भी शामिल हैं।

महासंघ ने बताया कि वह 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले हॉकी विश्व कप के दौरान औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में