लाबुशेन के 192 रन, क्वींसलैंड खिताब जीतने की ओर

लाबुशेन के 192 रन, क्वींसलैंड खिताब जीतने की ओर

लाबुशेन के 192 रन, क्वींसलैंड खिताब जीतने की ओर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: April 17, 2021 10:45 am IST

ब्रिसबेन, 17 अप्रैल (एपी) मार्नस लाबुशेन ने 192 रन की पारी खेली जिससे क्वींसलैंड आस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिताब जीतने की ओर है।

न्यू साउथ वेल्स ने शनिवार को तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक दूसरी पारी में पांच विकेट पर 140 रन बना लिये हैं और वह अब भी 106 रन से पिछड़ रहा है।

सीन एबोट 20 और बॉक्टर होल्ट 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। क्वींसलैंड के लिये जेवियर बार्टलेट ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

लाबुशेन ने करीब 10 घंटे तक क्रीज पर रहकर 353 गेंद की अपनी पारी के दौरान 21 चौके लगाये जिससे क्वींसलैंड ने 389 रन बनाकर पहली पारी के हिसाब से 246 रन की बढ़त हासिल की।

इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने की वजह से न्यू साउथ वेल्स को आस्ट्रेलियाई टेस्ट खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, डेविड वार्नर और मोइजेस हेनरिक्स की सेवायें नहीं मिल रही हैं।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में