लखमेहर परदेसी ने एकल बढ़त हासिल की
लखमेहर परदेसी ने एकल बढ़त हासिल की
कोलकाता, नौ दिसंबर (भाषा) लखमेहर परदेसी ने गुरूवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 14वें चरण के दूसरे दौर के बाद एकल बढ़त हासिल की।
चंडीगढ़ की गोल्फर ने अपना पहला खिताब साल के शुरू में जीता था। वह 74 के कार्ड से सानिया शर्मा (72) और रिद्धिमा दिलावड़ी (74) पर एक शॉट की बढ़त बनाये हैं।
लखमेहर का दो दौर के बाद कुल स्कोर पांच ओवर 145 का है।
सानिया और रिद्धिमा का कुल स्कोर छह ओवर 146 है।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


