लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड ओपन में उपविजेता रहे
लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड ओपन में उपविजेता रहे
बर्मिंघम, आठ मार्च (भाषा ) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड ओपन पुरूष एकल फाइनल में रविवार को लिन चुन यी से हार गए ।
लक्ष्य को फाइनल में ताइवान के खिलाड़ी के हाथों 15 . 21, 20 . 22 से पराजय का सामना करना पड़ा । लिन के हाथों यह उनकी लगातार पांचवीं हार है और दूसरी बार वह इस टूर्नामेंट में उपविजेता रहे ।
वह 2022 में भी फाइनल में पहुंचे थे लेकिन जीत नहीं सके ।
शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में सेन को पैर के छाले और ऐंठन से भी जूझना पड़ा था । उन्होंने फाइनल हारने से पहले कई दिग्गजों को हराया ।
भारत के प्रकाश पादुकोण (1980 ) और पुलेला गोपीचंद (2001) ही आल इंग्लैंड ओपन पुरूष एकल खिताब जीत सके हैं ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


