महाराष्ट्र ओपन बैडमिंटन: प्रफुल्ल और कृत्य बालक वर्ग जबकि आर्या और खुशी बालिका वर्ग के फाइनल में
महाराष्ट्र ओपन बैडमिंटन: प्रफुल्ल और कृत्य बालक वर्ग जबकि आर्या और खुशी बालिका वर्ग के फाइनल में
मुंबई, 18 नवंबर (भाषा) प्रफुल्ल पारदी और कृत्य पटेल सोमवार को यहां महाराष्ट्र राज्य ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-15 आयु वर्ग में लड़कों के फाइनल में पहुंचे, जबकि आर्या मेस्त्री और खुशी पाहवा लड़कियों के वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।
प्रफुल्ल ने अंतिम चार मैच में ध्रुव पवार को केवल 18 मिनट में 21-11, 21-15 से हराया, जबकि पटेल ने दूसरे सेमीफाइनल में शिवम चौरे को 21-14, 21-13 से शिकस्त दी।
लड़कियों के एकल में आर्या को अनविशा घोरपड़े को 21-14, 10-21, 21-13 से शिकस्त देने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। फाइनल में उनके सामने खुशी की चुनौती होगी जिन्होंने इमान मोटरवाला को 21-13, 21-9 से हराया।
भाषा आनन्द आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


