एफए कप क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे मैनचेस्टर सिटी और लिवरपूल

एफए कप क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे मैनचेस्टर सिटी और लिवरपूल

एफए कप क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे मैनचेस्टर सिटी और लिवरपूल
Modified Date: March 10, 2026 / 10:15 am IST
Published Date: March 10, 2026 10:15 am IST

लंदन, 10 मार्च (एपी) मैनचेस्टर सिटी एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल की मेजबानी करेगा जबकि चेल्सी का सामना तीसरी श्रेणी की टीम पोर्ट वेल से होगा।

पोर्ट वेल ने रविवार को सुंदरलैंड पर चौंकाने वाली जीत दर्ज की थी। उसे अब अंतिम आठ के मुकाबले के लिए चेल्सी का दौरा करना होगा। आर्सेनल क्वार्टर फाइनल में साउथेम्प्टन का सामना करेगा।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में लीड्स का सामना वेस्ट हैम से होगा। वेस्ट हैम ने ब्रेंटफोर्ड को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर एक दशक में पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले चार और पांच अप्रैल को खेले जाएंगे।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में