मैनचेस्टी सिटी ने टोटेनहैम को हराया पर मैनेजर गुआर्डियोला ने की आलोचना

मैनचेस्टी सिटी ने टोटेनहैम को हराया पर मैनेजर गुआर्डियोला ने की आलोचना

मैनचेस्टी सिटी ने टोटेनहैम को हराया पर मैनेजर गुआर्डियोला ने की आलोचना
Modified Date: January 20, 2023 / 10:59 am IST
Published Date: January 20, 2023 10:59 am IST

मैनचेस्टर, 20 जनवरी (एपी) पिछले पांच साल में चार प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब जीतने के बावजूद मैनेजर पैप गुआर्डियोला ने इस सत्र में एक और खिताब जीतने की टीम की क्षमता पर सवाल उठाए हैं।

गत चैंपियन टीम ने गुरुवार को दो गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए टोटेनहैम को 4-2 से हराया।

इस जीत से मैनचेस्टर और शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल के बीच सिर्फ पांच अंक का अंतर रह गया है लेकिन इसके बावजूद गुआर्डियोला ने टीम की आलोचना की है।

पिछले हफ्ते डर्बी मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ हार के बाद सिटी और आर्सेनल के बीच आठ अंक का अंतर हो गया था।

गुरुवार को टोटेनहैम की ओर से देजान कुलुसेवस्की और एमर्सन रॉयल ने गोल दागे जबकि मैनचेस्टर सिटी की ओर से रियाद मेहरेज ने दो जबकि जूलियन अल्वारेज और एर्लिंग हेलांड ने एक-एक गोल किया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में