मैनचेस्टर सिटी के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव

मैनचेस्टर सिटी के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव

मैनचेस्टर सिटी के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: September 7, 2020 10:30 am IST

मैनचेस्टर, सात सितंबर (एपी) मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल टीम के दो खिलाड़ी रियाद माहरेज और एमेरिक लापोर्टे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

खिलाड़ियों में हालांकि इस संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और वे पृथकवास से गुजर रहे हैं।

सिटी ने कहा, ‘‘क्लब में सभी रियाद और एमेरिक के ट्रेनिंग और नए सत्र में लौटने के लिए जल्दी से उबरने की कामना करते हैं।’’

सिटी अपने सत्र की शुरुआत 21 सितंबर को वोल्वरहैम्पटन वांडरर्स के खिलाफ करेगा। टीम को अगस्त में चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेने के बाद शुरुआती सप्ताहांत में ब्रेक दिया गया है।

एपी सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में