मणिपुर, हरियाणा सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

मणिपुर, हरियाणा सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

मणिपुर, हरियाणा सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: November 11, 2024 / 06:27 pm IST
Published Date: November 11, 2024 6:27 pm IST

चेन्नई, 11 नवंबर (भाषा) मणिपुर और हरियाणा ने हॉकी इंडिया सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने अपने आखिरी पूल मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

मणिपुर ने असम को 10 . 0 से हराया । पूल एच के इस मुकाबले में लैशराम दीपू सिंह ने हैट्रिक लगाई । वहीं हरियाणा ने मिजोरम को पूल बी में 8 . 0 से मात दी जिसमें चार गोल रोहित ने किये ।

पूल ए से दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू भी अंतिम आठ में पहुंच गए जिन्होंने छत्तीसगढ को 3 . 1 से हराया ।

मणिपुर पहले क्वार्टर फाइनल में पंजाब से खेलेगा जबकि हरियाणा का सामना महाराष्ट्र से होगा । तीसरा क्वार्टर फाइनल तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बीच होगा जबकि चौथा ओडिशा और कर्नाटक के बीच खेला जायेगा ।

सभी क्वार्टर फाइनल मैच 13 नवंबर को होंगे ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में