शुभंकर बीएमडब्ल्यू इंटरनेशल में कट से चूके

शुभंकर बीएमडब्ल्यू इंटरनेशल में कट से चूके

शुभंकर बीएमडब्ल्यू इंटरनेशल में कट से चूके
Modified Date: July 5, 2026 / 04:17 pm IST
Published Date: July 5, 2026 4:17 pm IST

म्यूनिख, पांच जुलाई (भाषा) भारत के शुभंकर शर्मा लंबे ब्रेक के बाद वापसी करते हुए यहां बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूक गए।

शुभंकर ने लगातार दो दौर में 73 का स्कोर बनाया जो उन्हें कट में जगह दिलाने के लिए नाकाफी था। उनका कुल स्कोर दो ओवर रहा।

जर्मनी के थॉमस रोसेम्युलर सात अंडर 65 के दिन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ खिताब की दौड़ में शामिल हो गए है। उनका कुल स्कोर 11 अंडर है और वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं

रोसेम्युलर संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे बर्नड वीसबर्गर और माइकल होलिक से दो शॉट पीछे हैं। इन दोनों का कुल स्कोर 13 अंडर है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में