मोहम्मद कैफ ने की रिटायरमेंट की घोषणा, इस तरह लिखी अपनी बात
मोहम्मद कैफ ने की रिटायरमेंट की घोषणा, इस तरह लिखी अपनी बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर होने घोषणा की। कैफ ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 12 साल पहले खेला था। वे मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन थे लेकिन फील्डिंग में उनकी फुर्ती की तारीफ सभी करते थे।
37 वर्षीय कैफ ने अपने कैरियर में भारत के लिए 13 टेस्ट, 125 वनडे मैच खेले। 2002 में हुई नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में लॉर्ड्स के मैदान पर उनकी 87 रन की पारी हमेशा यादगार रहेगी। 13 जुलाई को ही खेले गए इस मैच में भारत ने उनकी पारी की बदौलत जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : दुबई में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड को यूएई ने भारत की बजाय पाकिस्तान को सौंपा, ये बताया कारण
कैफ ने अपने रिटायर होने की जानकारी कैफ ने ई-मेल से दी। उन्होंने लिखा कि मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटारमेंट ले रहा हूं। हालांकि उनके ईमेल में उनके भावुक होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि ‘मैं आज रिटायर हो रहा हूं, उस एतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज को 16 साल बीत चुके हैं, जिसका मैं भी हिस्सा था।‘ उन्होंने लिखा, ‘भारत के लिए खेलना मेरे लिए खुशी की बात है।‘
साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंची टीम इंडिया में कैफ भी शामिल थे। सौरभ गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम जब भारतीय क्रिकेट का इतिहास स्वर्णाक्षरों में लिख रही थी तो युवराज के साथ कैफ उसका अभिन्न अंग थे। कैफ ने 13 टेस्ट में 32 की औसत से 2753 रन बनाए। वहीं 125 वनडे में उनका औसत 32 रहा। कैफ अब पिछले कुछ समय से हिन्दी क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में नजर आ रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


