BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

मीनाक्षी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई

मीनाक्षी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई

मीनाक्षी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई
Bhasha
Published: 13 Sept 2025 | 5:45 pmModified: 13 Sept 2025 | 5:45 pm

लिवरपूल, 13 सितंबर (भाषा) भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा ने शनिवार को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 48 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मंगोलिया की लुत्सैखानी अल्टांटसेत्सेग को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

वह इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज है।

एशियाई चैंपियनशिप और विश्व कप में रजत पदक जीत चुकीं मीनाक्षी ने 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में 2023 की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ मीनाक्षी ने राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लंबोरिया (57 किग्रा) और हैवीवेट मुक्केबाज (80 किग्रा से अधिक) नूपुर श्योराण के साथ फाइनल में जगह बनाई। जैस्मीन और नूपुर ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शानदार जीत दर्ज कर शुक्रवार रात को फाइनल का टिकट कटाया था।

प्रतियोगिता में पदक पक्का करने वालों में पूजा रानी (80 किग्रा) भी शामिल है। पूजा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मीनाक्षी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई