राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और तीनों स्वर्ण पदक जीतने वाली कंपाउंड तीरंदाजी टीम की सटीकता , निरंतरता और टीमवर्क की खास तौर पर सराहना की ।
भारतीय तीरंदाजों को महिला और पुरूष टीम और मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए उन्होंने एक्स पर कहा ,‘‘तीनों कंपाउंड टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक का क्लीन स्वीप करके भारतीय तीरंदाजों ने यादगार उपलब्धि अर्जित की है । आपकी सटीकता, निरंतरता और टीमवर्क ने इस अभियान को भारत के लिये यादगार बना दिया । आगे और उपलब्धियां हासिल करने के लिये शुभकामनायें ।’
उन्होंने महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम स्पर्धा में पीला तमगा जीतने पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा ,‘‘ चिकिता तानीपर्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रिथिका प्रदीप को एशियाई खेल महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम का स्वर्ण जीतने पर बधाई ।’’
उन्होंने आगे कहा ,‘‘ आपकी असाधारण सटीकता, टीमवर्क और धैर्य ने देश को गौरवान्वित किया है । यह यादगार उपलब्धि आगे भी आपको ऐसी और उपलब्धियां अर्जित करने के लिये प्रेरित करती रहे ।’’
उन्होंने कंपाउंड मिश्रित टीम में स्वर्ण जीतने पर साहिल जाधव और चिकिता को बधाई देते हुए कहा ,‘‘ चिकिता तानीपर्थी और साहिल जाधव को बधाई । हर तीर सटीक निशाने पर लगाकर आपने सटीकता और निरंतरता से शानदार प्रदर्शन किया । कौशल और दृढता का शानदार प्रदर्शन ।’’
राष्ट्रपति मुर्मू ने कंपाउंड पुरूष टीम में स्वर्ण जीतने पर साहिल, गणेश मणिरत्नम और कुशल दलाल को बधाई देते हुए कहा ,‘‘ कंपाउंड तीरंदाजी पुरूष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल जाधव , गणेश मणिरत्नम और कुशल दलाल करे बधाई ।’’
वहीं मिश्रित ट्रैप निशानेबाजी मे स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरू ढांडा और काइनन चेनाई को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा ,‘‘ आपके सटीक निशानों और टीमवर्क ने भारत को यादगार जीत दिलाई । आगे और सफलता के लिये दोनों को शुभकामनायें ।’’
मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाले प्रिया घंघास और कपिल पोखरिया को भी उन्होंने बधाई दी ।
प्रिया को बधाई देते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ एशियाई खेलों में महिलाओं की 60 किलो मुक्केबाजी में कांस्य जीतने पर प्रिया घंघास को बधाई । आपके फोकस और दृढता ने आपको यह पदक दिलाया और आगे भी आप यूं ही सफलता अर्जित करती रहें ।’’
वहीं कपिल को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा ,‘‘ कपिल पोखरिया को पुरूषों के 60 किलो वर्ग में कांस्य जीतने पर बधाई । आगे भी सफलता अर्जित करते रहें ।’’
पुरूषों की 87 किलो ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले सुनील कुमार को बधाई दते हुए उन्होंने कहा ,‘‘उम्मीद है कि यह उपलब्धि आगे भी इससे बड़ी ऊंचाइयों को छूने और देश को गौरवान्वित करने के लिये प्रेरित करेगी ।’’
भाषा
मोना नमिता
नमिता
लेखक के बारे में
Web Title: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm