मेस्सी, अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में केप वर्दे को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई
मेस्सी, अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में केप वर्दे को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई
मियामी गार्डन्स, चार जुलाई (एपी) लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना ने केप वर्दे को 3 . 2 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में जगह बना ली लेकिन एक छोटे से देश ने मौजूदा चैम्पियन टीम को कड़ी चुनौती देकर मुकाबले को अतिरिक्त समय तक खिंच दिया ।
केप वर्दे के लिये डाइनी बोर्गेस ने 111वें मिनट में गोल दागा जबकि क्रिस्टियन रोमेरो का आत्मघाती गोल अर्जेंटीना के खाते में गया ।
इससे पहले निर्धारित समय में मेस्सी ने विश्व कप में अपना 20वां गोल किया । लिसांद्रो मार्तिनेज ने 103वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को 2 . 1 से बढत दिलाई ।
केप वर्दे के लिये सिडनी लोपेज काब्राल और डेरॉय डुआर्टे ने बराबरी के गोल दागकर अर्जेंटीना समर्थकों को स्तब्ध कर दिया था ।
अब अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा जिसने अटलांटा में पेनल्टी शूटआउट में आस्ट्रेलिया को हराया ।
केप वर्दे का विश्व कप में पदार्पण हैरतंगेज करने वाला रहा है । अफ्रीका के पश्चिमी तट स्थित पांच लाख की आबादी वाले इस छोटे से द्वीप देश ने तमाम कयासों को धता बता दिया ।
चालीस साल के गोलकीपर वोजिन्हा उसके स्टार रहे जिन्होंने स्पेन और उरूग्वे के अलावा सउदी अरब के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराने में सूत्रधार की भूमिका निभाई ।
अर्जेंटीना के खिलाफ वोजिन्हा ने दस हमले नाकाम किये जिनमें से पांच मेस्सी के थे ।
मेस्सी ने विश्व कप में अपना रिकॉर्ड और पुख्ता करते हुए मार्तिनेज के पास पर 29वें मिनट में पहला गोल किया ।
इस टूर्नामेंट में उनके सात गोल हो चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में वह फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे से एक गोल आगे हैं ।
एपी मोना
मोना

Facebook


