मेस्सी के दो गोल से अर्जेंटीना ने ग्वाटेमाला को हराया

मेस्सी के दो गोल से अर्जेंटीना ने ग्वाटेमाला को हराया

मेस्सी के दो गोल से अर्जेंटीना ने ग्वाटेमाला को हराया
Modified Date: June 15, 2024 / 02:31 pm IST
Published Date: June 15, 2024 2:31 pm IST

 लैंडओवर (अमेरिका), 15 जून (एपी) लियोनेल मेस्सी ने नवंबर के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल करने के साथ एक में सहायक की भूमिका निभाई जिससे अर्जेंटीना ने 2024 कोपा अमेरिका कप फुटबॉल के अभ्यास मैच में  ग्वाटेमाला को 4-1 से हराया।

मेस्सी पूरे 90 मिनट तक मैदान पर रहे। जिससे गुरुवार को ग्रुप चरण में कनाडा के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने से पहले अर्जेंटीना के हौसले बुलंद होंगे।   विश्व और कोपा अमेरिका के मौजूदा चैम्पियन के लिए लुटारो मार्टिनेज ने दो अन्य गोल किये।

ग्वाटेमाला को मैच के चौथे मिनट में लिसेंड्रो मार्टिनेज के आत्मघाती गोल से बढ़त मिल गयी थी लेकिन इसके आठ मिनट बाद ही मेस्सी ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। उन्होंने मैच के 77वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया।

एपी आनन्द आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में