तूफान की आशंका के बावजूद समय पर शुरू होगा मैक्सिको और इंग्लैंड का मैच
तूफान की आशंका के बावजूद समय पर शुरू होगा मैक्सिको और इंग्लैंड का मैच
मैक्सिको सिटी, चार जुलाई (एपी) मैक्सिको और इंग्लैंड के बीच रविवार को विश्व कप का मैच दोपहर में तूफान की आशंका के बावजूद निर्धारित समय पर ही शुरू होगा ।
एक जानकार सूत्र ने बताया कि फीफा अंतिम 16 के इस मुकाबले को जल्दी शुरू कराने की संभावना तलाश रहा था ।
मैक्सिको फुटबॉल महासंघ के एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि बातचीत के बाद फीफा ने तय किया के मैच के समय में बदलाव नहीं होगा ।
मैक्सिको के कोच जेवियर एगुरी ने समय में संभावित बदलाव की आलोचना की थी ।
उन्होंने कहा ,‘‘यह एक बहुत बड़ा झटका है । अब हमें सब कुछ बदलना होगा। ऐसा नहीं है कि सारी मेहनत बेकार चली गई , हालांकि बात लगभग वैसी ही है क्योंकि आपको छह घंटे की तय की गई रणनीति को रद्द करना पड़ रहा है। मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हमें फीफा का फैसला मानना होगा लेकिन मैं या खिलाड़ी इससे खुश नहीं हैं ।’’
मैच का समय बदलने से इंग्लैंड की तैयारियों पर भी असर पड़ता । इंग्लैंड की टीम शुक्रवार की रात यहां पहुंचकर शनिवार को अभ्यास करने वाली है । समय बदलने पर उसे अभ्यास का अधिक समय नहीं मिल पाता ।
एजटेका स्टेडियम समुद्र तल से 7,300 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंचाई वाली जगहों पर बेहतरीन एथलीटों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कम वायुमंडलीय दबाव और ऑक्सीजन की कम उपलब्धता से होने वाली थकान को कम करने के लिए खुद को उस माहौल के अनुकूल बनाने की जरूरत होती है।
इसके लिये खेल वैज्ञानिक अनुकूलन के लिये अधिक समय का सुझाव देते हैं ।
इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने कहा था ,‘‘ हम इतनी ऊंचाई से जल्दी सामंजस्य नहीं बिठा सकते । मैक्सिको को यह फायदा होगा । इसमें बहुत समय लगता है ।’’
एपी मोना
मोना

Facebook


