मोहन बागान और एफसी गोवा ने 1-1 से ड्रॉ खेला

मोहन बागान और एफसी गोवा ने 1-1 से ड्रॉ खेला

मोहन बागान और एफसी गोवा ने 1-1 से ड्रॉ खेला
Modified Date: May 9, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: May 9, 2026 10:19 pm IST

मडगांव, नौ मई (भाषा) एफसी गोवा और मोहन बागान सुपर जायंट के बीच शनिवार को खेला गया इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

दोनों टीमों के बीच बेहद कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जहां मोहन बागान के लिए जेमी मैकलेरन ने 55वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही देर बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे रोनी विल्सन खरबुडोन ने 67वें मिनट में गोल दागकर एफसी गोवा को बराबरी दिला दी।

इस ड्रॉ के साथ दोनों टीमों ने अंक साझा किए। मुकाबले में मोहन बागान ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा, जबकि एफसी गोवा ने तेज़ जवाबी हमलों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की।

एफसी गोवा के गोलकीपर बॉब जैक्सन को शानदार और आत्मविश्वास भरे प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस परिणाम के बाद मोहन बागान सुपर जायंट 10 मैचों में 21 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि एफसी गोवा 20 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है।

दोनों टीमों के अंक साझा करने का फायदा ईस्ट बंगाल एफसी को मिला, जो तालिका में शीर्ष स्थान पर कायम है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में