‘एमवाईएएस’ युवा सम्मेलन में 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

‘एमवाईएएस’ युवा सम्मेलन में 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

‘एमवाईएएस’ युवा सम्मेलन में 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Modified Date: June 6, 2026 / 05:33 pm IST
Published Date: June 6, 2026 5:33 pm IST

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा शनिवार को आयोजित ‘माय भारत’ युवा सम्मेलन में विभिन्न पृष्ठभूमियों के 6,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

‘युवा विकसित भारत: माय भारत युवा सम्मेलन’ का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के त्यागराज खेल परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी युवाओं को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस सम्मेलन में देशभर से आए 6,000 से अधिक युवा प्रतिभागियों में छात्र, युवा पेशेवर, उद्यमी, ‘कंटेंट क्रिएटर’, ‘इनोवेटर’, उभरते नेता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवा शामिल थे।

कार्यक्रम में बिहार की विधायक एवं गायिका मैथिली ठाकुर, अभिनेता विक्रांत मैसी, उद्यमी अमन गुप्ता तथा भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने ‘माय भारत’ के एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने अपने संबोधन में भारत की जनसांख्यिकीय बढ़त पर जोर देते हुए कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है।

उन्होंने कहा, “युवा हमारी शक्ति है, हमारा गौरव हैं, हमारा संकल्प हैं और हमारा भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए नवाचार, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के अभूतपूर्व अवसर सृजित हुए हैं। स्टार्टअप्स, खेल, सार्वजनिक सेवा, उद्यमिता और रचनात्मक क्षेत्रों में युवा भारतीय अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश की वैश्विक साख को मजबूत कर रहे हैं।”

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में