पेनकाक सिलाट फेडरेशन कप में 800 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
पेनकाक सिलाट फेडरेशन कप में 800 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
लेह / जम्मू, 19 सितंबर (भाषा) दसवें पेनकाक सिलाट फेडरेशन कप में 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 800 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। एनडीएस इंडोर स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए प्रतियोगिता में सीआईएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी की टीमें भी भाग ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केंद्रशासित प्रदेश में खेल पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
पेनकाक सिलाट इंडोनेशिया की पारंपरिक मार्शल आर्ट और युद्धक खेल विधा है। यह खिलाड़ियों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और खेल भावना विकसित करने में मदद करती है।
उपराज्यपाल ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों की भागीदारी उन्हें प्रतिस्पर्धी खेल के साथ-साथ सीखने, दोस्ती, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता का महत्वपूर्ण अवसर भी देती है।
उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराना लद्दाख प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


